देहरादून में हड़कंप: आंगन में खेल रहे बच्चे पर झपटा गुलदार, जंगल में मिली अधखाई लाश

घटना के वक्त बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। तभी गुलदार ने उसे जबड़े में दबोच लिया। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dehradun guldar attack: leopard attack on kid in dehradun
Image: leopard attack on kid in dehradun

देहरादून: उत्तराखंड में गुलदार-बाघ मासूमों के लिए काल बने हुए हुए हैं। देहरादून के सहसपुर में गुलदार ने 4 साल के मासूम को मार डाला।

Leopard attack on kid in dehradun

घटना के वक्त बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। तभी गुलदार ने उसे जबड़े में दबोच लिया। बच्चे के परिजन शोर मचाते हुए गुलदार के पीछे भागे, लेकिन वो जंगल में गायब हो गया। सुबह बच्चे की लाश एक बगीचे के पास पड़ी मिली। अचानक हुई इस घटना से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। घटना महमूदनगर इलाके की है। शनिवार को यहां 4 साल का अहसान पुत्र जोशीम घर के आंगन में खेल रहा था। परिजन अपने काम में लगे हुए थे। आगे पढ़िए

तभी गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया। वो बच्चे को जबड़े में दबोचकर ले गया। ग्रामीण और परिजनों ने गुलदार का पीछा किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद डीएफओ कालसी, एसडीओ कालसी, रेंजर टिमली, तहसीलदार विकासनगर और सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने बच्चे को आस-पास बहुत तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। रविवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान बच्चे का शव आम के बाग के पास मिला। बच्चे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पंचनामे के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।