उत्तराखंड: शादी से ठीक पहले गायब हो गया दूल्हा, सामने आया दूसरी महिला का नाम

मंगलवार को न्यूतेर हुआ। मेहमानों ने खूब दावत उड़ाई, लेकिन अगले दिन जब बारात जानी थी तो पता लगा कि दूल्हा गायब है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Kotdwar groom missing: Groom disappeared before marriage in Kotdwar
Image: Groom disappeared before marriage in Kotdwar

कोटद्वार: पौड़ी गढ़वाल का कोटद्वार शहर। यहां एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

Groom missing before marriage in Kotdwar

मंगलवार को न्यूतेर हुआ। मेहमानों ने खूब दावत उड़ाई, लेकिन अगले दिन जब बारात जानी थी तो पता लगा कि दूल्हा गायब है। परिजनों को लगा कि युवक आस-पास कहीं गया होगा, लेकिन दूल्हा घंटों तक नहीं लौटा। फोन भी बंद आ रहा था। दूल्हे के लौट आने की कोई संभावना नहीं रही तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे और आपबीती बताई। दूल्हे के परिजनों ने एक महिला पर भी संदेह जताया है। बुधवार को दूल्हे की मां ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। घटना भाबर क्षेत्र के नींबूचौड़ की है। यहां पुलिस को दी गई शिकायत में एक महिला ने बताया कि उनके बेटे की शादी बिजनौर जिले के एक गांव में तय हुई है। आगे पढ़िए

मंगलवार शाम को न्यूतेर (अतिथि सत्कार का दिन) था। कार्यक्रम के बाद सभी लोग सो गए थे। बुधवार सुबह जब परिजन उठे तो बेटा घर पर नहीं मिला। उसका फोन भी स्विच ऑफ था। महिला ने ये भी बताया कि बलभद्रपुर निवासी एक महिला उनके बेटे से काफी दिनों से पैसों की मांग कर रही थी। पैसा नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रही थी। जिस वजह से उनका बेटा परेशान था। न्यूतेर वाले दिन बेटे ने इस बारे में परिजनों को बताया भी था। परिजनों का आरोप है कि महिला ने ही युवक को गायब किया है। घटना के बाद से महिला भी अपने घर पर नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दूल्हे की लोकेशन हरिद्वार में मिली है। दूल्हे की तलाश के लिए हरिद्वार में टीम भेजी जाएगी। मामले की जांच जारी है।