Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: कहने को प्रदेश में जननी सुरक्षा योजना चल रही है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी प्रसूताओं की जान अक्सर दांव पर लगी रहती है।
एंबुलेंस न मिलने की वजह से कई बार सड़कों-खेतों में बच्चों का जन्म पड़ता है, तो कई बार घर पर प्रसव के दौरान प्रसूताओं की जान चली जाती है। पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लॉक में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद से ही महिला बेहोश पड़ी हुई थी। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस तरह मासूम के जन्म लेते ही उसके सिर से मां का साया उठ गया। आगे पढ़िए
इस मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं, हालांकि परिजनों की ओर से किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के सकनोली गांव में रुचि देवी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन रुचि को अस्पताल नहीं ले गए, महिला का घर पर ही प्रसव हुआ, लेकिन डिलीवरी के बाद महिला की हालत खराब होती गई। वो बेहोश पड़ी हुई थी। परिजन महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, तो पता चला कि रुचि की मौत हो चुकी है। इस मामले में सीएमओ प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला को पहले ही अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं कराया गया, इसे लेकर उन्होंने ब्लॉक के प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट डीएम आशीष चौहान को भी भेज दी गई है।