Uttarakhand Weather Update 14 May 14 मई से लेकर 17 मई तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। सावधान रहें।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 14 May
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। राज्य मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update 14 May
अगले 4 दिनों तक प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा, ये जानने के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए हैं, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। देहरादून तथा उत्तरकाशी जनपद में आकाशीय बिजली चमक सकती है। झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। आगे पढ़िए
14 मई को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपद के कई स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 15 मई को उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा, गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। 16 मई को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 17 मई को भी पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग द्वारा गर्जन के दौरान बिजली का संचालन करने वाली सभी चीजों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान पशुओं को खुले में न बांधें। सुरक्षित जगहों पर रहें। चारधाम यात्रियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।