गढ़वाल: जंगल में घास लेने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गुलदार ने बनाया निवाला..गांव में दहशत

कुछ दिन पहले देहरादून के सहसपुर में गुलदार ने एक 4 साल के बच्चे को मार दिया था। अब एक ऐसी ही घटना उत्तरकाशी में हुई है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Chinyalisaur sunita devi leopard: Uttarkashi Chinyalisaur Leopard Attack Sunita Devi
Image: Uttarkashi Chinyalisaur Leopard Attack Sunita Devi

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में जंगली जानवरों के आतंक के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

Leopard Attack on Sunita Devi in Chinyalisaur

कुछ दिन पहले देहरादून के सहसपुर में गुलदार ने एक 4 साल के बच्चे को मार दिया था। अब एक ऐसी ही घटना उत्तरकाशी में हुई है। जहां जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद लोग डरे हुए हैं। महिलाओं ने जंगल जाना बंद कर दिया है। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में ग्राम पंचायत बड़ीमणि में रहने वाली एक महिला घास काटने के लिए पास के जंगल गई हुई थी। तभी गुलदार ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना जिला आपदा परिचालन केंद्र को दी गई। जिसके बाद जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने राजस्व विभाग व वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना होने के निर्देश दिए।

जिस जगह ये घटना हुई, वो जनपद मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित है। जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाली 32 वर्षीय सुनीता देवी मवेशियों के लिए चारा लेने पास के जंगल में गई हुई थी। तभी गुलदार ने उन पर हमला कर उन्हें मार डाला। देर शाम तक सुनीता देवी घर नहीं लौटी तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। इस बीच महिला की लाश जंगल में पड़ी मिली। राजस्व विभाग व वन विभाग की टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम ने विभाग को प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा राशि देने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद आस-पास के गांवों में डर का माहौल है।