गजराज का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और वो युवती के पीछे दौड़ने लगे। डरी हुई लड़की अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर भाग गई, जिसे हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Elephant broke scooty in Doiwala
देहरादून: डोईवाला में हाथी का वीडियो बना रही युवती की जान खतरे में पड़ गई।
Elephant broke scooty in Doiwala
युवती हाथी का वीडियो बना रही थी। तभी लोग हाथी पर पत्थर फेंकने लगे। इससे गजराज का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और वो युवती के पीछे दौड़ने लगे। डरी हुई लड़की अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर भाग गई, जिसे हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में वन विभाग ने आतिशबाजी कर किसी तरह हाथी को वहां से खदेड़ा। काफी देर तक रोड पर चहलकदमी करने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। घटना सत्तीवाला इलाके की है। जहां हाथी के आबादी वाले इलाके में पहुंचने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को सुबह आठ बजे सत्तीवाला के एक मार्ग में लोग आवाजाही कर रहे थे, तभी एक हाथी वहां पहुंच गया। आगे पढ़िए
हाथी को देखकर लोग रुक गए और वीडियो बनाने लगे। कुछ लोगों ने हाथी पर पत्थर भी मारे, ताकि वो जंगल में चला जाए। इससे हाथी नाराज हो गया और लोगों के पीछे दौड़ लगा दी। इस दौरान एक स्कूटी सवार युवती भी हाथी का वीडियो बना रही थी, जिसे हाथी ने दौड़ा दिया। युवती स्कूटी छोड़कर भाग गई तो हाथी ने स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत है। जिस जगह हाथी चहलकदमी कर रहा था, वहां पर एक प्राइवेट स्कूल भी है। शुक्र है कि घटना के वक्त स्कूल शुरू नहीं हुआ था, वरना बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी। वन विभाग ने काफी देर तक आतिशबाजी की। जिसके बाद हाथी जंगल की ओर निकल गया।