Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
इस दौरान चार भिक्षुक महिलाओं ने अपनी साथी महिला के साथ मारपीट की। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा बवाल दान में मिले 50 हजार रुपये को लेकर हुआ। घटना श्यामपुर की है। यहां हरकी पैड़ी के गंगा घाटों पर भीख मांगने वाली कुछ महिलाएं चंडीघाट क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में रहती हैं। कुछ दिन पहले यहां एक महिला भिक्षुक को किसी श्रद्धालु ने 50 हजार रुपये गुप्त दान के तौर पर दिए। आगे पढ़िए
महिला को यह रकम अन्य भिक्षुओं को भी बांटनी थी। आरोपी है कि महिला भिक्षुक ने ये रकम दूसरे लोगों में नहीं बांटी। वह पूरे पैसे अपने घर शाहजहांपुर यूपी ले गई। जब महिला वापस लौटी तो अन्य महिला भिक्षुओं को इसकी भनक लग गई। वो उसकी झोपड़ी में घुस गईं और महिला को पीटने लगीं। हमलावरों ने महिला के गुप्तांग को निशाना बनाते हुए उसे घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला संभाला। पुलिस ने हमला करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।