उत्तराखंड के 3 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, चार धाम यात्री बेहद सावधान रहें

मौसम विभाग ने पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्री सावधान रहें।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update today: Uttarakhand Weather Update 18 May
Image: Uttarakhand Weather Update 18 May

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम साफ होने के साथ ही पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है।

Uttarakhand Weather Update 18 May

लोग गर्मी से बेहाल हैं। खासकर मैदानी जिलों में हाल बुरे हैं। दिन के वक्त गर्म हवाओं ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक जरूरी सूचना दी है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। विभाग ने पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। आज प्रदेश में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई, हालांकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना बनी हुई है। आगे पढ़िए

यहां हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यहां गर्जना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इससे जान-माल की हानि हो सकती है। मौसम में आए बदलाव का असर 18 मई को भी देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। चारधाम यात्रियों को यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की सटीक जानकारी लेने को कहा गया है। केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर मौसम से जुड़ी जानकारी हर दिन शेयर की जा रही है, आप यहां भी अपडेट देख सकते हैं। गर्जना के दौरान बिजली के संचालन उपकरणों से दूर रहें। किसानों को कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।