उत्तराखंड: आम के बाग में बैठे थे 3 युवक, अचानक आ धमका गुलदार..2 युवकों की हालत नाजुक

रुड़की: भगवानपुर में आम के बाग की रखवाली कर रहे तीन युवकों पर गुलदार ने किया हमला, 2 युवक गंभीर रूप से घायल
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
roorkee leopard attack: leopard attack on three people in roorkee
Image: leopard attack on three people in roorkee

रुड़की: लड़की के भगवानपुर में गुलदार के हमले की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है।

leopard attack on three people in roorkee

यहां पर गुलदार ने हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है गुलदार ने रात में आम के बाग की रखवाली कर रहे तीन युवकों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें से दो युवकों को गुलदार ने बुरी तरह से घायल कर दिया है और दोनों का उपचार चल रहा है। घटना बीते मंगलवार देर रात की है तीनों युवक आम के बाग की रखवाली कर रहे थे कि तभी अचानक गुलदार ने उनके पर हमला कर दिया। आगे पढ़िए

हमले में नवाब एवं मोनिश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और साजेब को मामूली चोट आई है। गुलदार ने युवकों पर पंजों और दातों से हमला कर उनको बुरी तरह घायल कर दिया है। जानकारी मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर जमा हुए और भीड़ को देखकर गुलदार वापस जंगलों की ओर भाग गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और दोनों घायलों को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से उनका प्राथमिक उपचार कर दोनों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है और वन विभाग की टीम गुलदार की तलाश में जुट गई है।