उत्तराखंड: बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपैया, प्रॉपर्टी के लिए मां-बेटे ने एक दूसरे पर ठोका केस

मां-बेटे के बीच संपत्ति को लेकर झगड़ा हो गया, और यह झगड़ा इस कदर बढ़ा कि दोनों थाने पहुंच एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करा आए।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
mother son property case Haridwar: Mother son filed case against each other for property in Haridwar
Image: Mother son filed case against each other for property in Haridwar

हरिद्वार: मतलबपरस्ती के इस दौर में लोग लालच के लिए अपने रिश्ते तक दांव पर लगा देते हैं। कहीं संपत्ति के लिए बेटा बाप की जान ले लेता है तो कहीं भाईयों के बीच जंग छिड़ जाती है।

Mother son property case Haridwar

हरिद्वार के ज्वालापुर में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां मां-बेटे के बीच संपत्ति को लेकर झगड़ा हो गया, और यह झगड़ा इस कदर बढ़ा कि दोनों थाने पहुंच एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करा आए। सुभाष नगर में संपत्ति के विवाद को लेकर महिला और उसके बेटे ने क्रास मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बड़े बेटे पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बड़ा बेटा उसे छोटे बेटों की हत्या की धमकी देता है। उधर बड़े बेटे ने अपने भाई पर हत्या की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे पढ़िए

पीड़ित कृष्णा जोशी सुभाषनगर में गली नंबर डी-10 में रहती हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ा बेटा त्रिभुवन जोशी उन पर संपत्ति को अपने नाम पर हस्तांतरित करने का दबाव बना रहा है। वो उनकी और दो पुत्र तरुण जोशी और कार्तिक जोशी की हत्या करने की धमकी भी देता है। कहता है कि संपत्ति उसके नाम नहीं की तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। आरोपी त्रिभुवन पहले भी पांच बार झूठी शिकायत पुलिस में दे चुका है। वहीं, दूसरी तरफ त्रिभुवन जोशी ने आरोप लगाया कि सौतला भाई तरुण जोशी उस पर कई बार हमला कर चुका है। मां भी उसका साथ दे रही है। दोनों उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।