Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
इसमें साधु बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम और भगवान विष्णु को लेकर धार्मिक टिप्पणी करता नजर आ रहा है। जब से ये वीडियो सामने आया है, साधु समाज के लोगों में आक्रोश है। वो अनर्गल बातें करने वाले साधु के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। धार्मिक टिप्पणी मामले में बदरीनाथ कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस शख्स ने साधु के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, उसके खिलाफ भी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है। आगे पढ़िए
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो माणा गांव में भीम पुल के पास बनाया गया है। जिसमें आरोपी साधु बदरीनाथ धाम पर धार्मिक व अभद्र टिप्पणी करता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बदरीनाथ धाम में रह रहे साधुओं में भी गुस्सा है। बुधवार को बदरीनाथ में तप कर रहे स्वामी अदृश्यानंद ने धार्मिक टिप्पणी करने वाले साधु के खिलाफ बदरीनाथ कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि साधु के साथ-साथ वीडियो को वायरल करने वाले यूट्यूबर ने भी धार्मिक भावना भड़काने का काम किया है। लिहाजा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी आईटी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी खोज की जा रही है।