पौड़ी गढ़वाल के लोग सावधान रहें, यहां सड़कों पर घूम रहे 3 गुलदार, देखिए वीडियो

Pauri Garhwal Leopard Video कंडोलिया-टेका मोटर मार्ग पर कई बार तीन-तीन गुलदार नजर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। देखिए वीडियो
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Pauri garhwal leopard video : Three Leopard Video Pauri Garhwal
Image: Three Leopard Video Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार की दहशत बरकरार है। बीते दिनों यहां गुलदार की दहशत के चलते स्कूलों को बंद करना पड़ा था।

Three Leopard Video viral Pauri Garhwal

इस बार पौड़ी शहर से गुलदार के आतंक की खबर आई है। यहां कंडोलिया-टेका मोटर मार्ग पर कई बार तीन-तीन गुलदार नजर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। गुलदार की चहलकदमी का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कंडोलिया-टेका मोटर मार्ग पर हर रोज सुबह और सायं को लोग टहलने के लिए आते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से यहां शाम के वक्त गुलदार नजर आ रहे हैं। यह मोटरमार्ग कल्जीखाल और सतपुली समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। आगे देखिए वीडियो

गुलदार की चहलकदमी का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने लोगों को शाम के वक्त रोड पर न टहलने की सलाह दी है। सिर्फ पहाड़ी ही नहीं मैदानी इलाकों मे भी गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं। रुड़की के भगवानपुर में कई दिनों से गुलदार का आंतक बना हुआ है। जिस वजह से मानक मजरा गांव के ग्रामीणों ने खेतों में जाना छोड़ दिया है। आम के बाग की रखवाली करने वाले रखवाले भी परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वो वन विभाग से कई बार पिंजरा लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन गुलदार को पकड़ने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए। देखिए वीडियो