उत्तराखंड: चर्चाओं में मोनिस-मोनिका की शादी का कार्ड, बीजेपी नेता को मिली धमकी

बीजेपी नेता यशपाल बेनाम की बेटी की शादी अमेठी के रहने वाले मोहम्मद मोनिस से 28 मई को होने जा रही है, जिसके लिए यशपाल बेनाम को खूब ट्रोल किया जा रहा है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Monis weds monika : Monis Weds Monica BJP Leader Yashpal Got Threads
Image: Monis Weds Monica BJP Leader Yashpal Got Threads

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी के पूर्व विधायक रह चुके बीजेपी नेता यशपाल बेनाम की बेटी की शादी को धार्मिक और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

Uttarakhand monis monica wedding news

बीजेपी के कुछ लोग उनके खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं, कई ने तो उन्हें धमकी भी दी है और कहा है कि वो अपनी बेटी की शादी रोक दें। कोटद्वार में तमाम हिंदू संगठनों ने यशपाल बेनाम का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। बता दें कि बीजेपी नेता यशपाल बेनाम की बेटी की शादी अमेठी के रहने वाले मोहम्मद मोनिस से 28 मई को होने जा रही है, जिसके लिए यशपाल बेनाम को खूब ट्रोल किया जा रहा है। कोटद्वार में विश्व हिंदू परिषद, भैरव सेना और बजरंग दल से जुड़े लोगों ने मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए झंडा चौक में यशपाल बेनाम का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी भी की। विश्व हिंदू परिषद के पौड़ी कार्याधिकारी जिला अध्यक्ष दीपक गौड़ ने कहा कि वे इस प्रकार की शादी का पुरजोर विरोध करते हैं, क्योंकि इससे आने वाली पीढ़ी में गलत संदेश जाएगा।

यह शादी तभी हो सकती है, जब यशपाल बेनाम की पुत्री इस्लाम धर्म कबूल कर ले, या उनके होने वाले दामाद हिंदू बन जाएं। इस तरह की शादी का कार्ड छपवा कर वैवाहिक आयोजन करके शादी को सामाजिक मान्यता देना गलत बात है। इस बीच पूर्व विधायक यशपाल बेनाम का एक कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा कि यह शादी दोनों परिवारों की आपसी सहमति से और हिंदू रीति-रिवाजों से हो रही है। शादी के लिए न तो उनकी बेटी ने धर्म परिवर्तन किया है और न ही उनके होने वाले दामाद का धर्मांतरण कराया गया है। वह अपने बच्चों की खुशी के लिए शादी करा रहे हैं। ये बात और है कि इस शादी को लेकर कुछ भाजपाई खुलकर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मुखर हो गए हैं। उन्हें शादी रोकने की धमकियां दी जा रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम से बीजेपी में तनाव का माहौल बना हुआ है।