बीते महीने गुलदार के सक्रिय होने के चलते पौड़ी में स्कूल कई दिनों तक बंद रहे, अब कुछ ऐसा ही उत्तरकाशी में हो रहा है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarkashi Leopard School Holiday
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं।
Uttarkashi Leopard School Holiday
बीते महीने गुलदार के सक्रिय होने के चलते पौड़ी में स्कूल कई दिनों तक बंद रहे, अब ऐसा ही कुछ उत्तरकाशी में हो रहा है। यहां शिक्षा विभाग उत्तरकाशी ने चिन्यालीसौड़ के संकुल तुल्याड़ा और संकुल खालसी के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए स्वैच्छिक अवकाश घोषित किया है। वजह वही है, गुलदार का बढ़ता आतंक। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से कहा कि गुलदार के आतंक के चलते अपने बच्चों को फिलहाल स्कूल न भेजें। इस अपील के बावजूद जो छात्र स्कूल आना चाहेंगे, उनके अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर लिखित अनुबंध देना होगा। दरअसल चिन्यालीसौड़ की दिचली पट्टी क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है।
राजकीय इंटर कॉलेज बल्डोगी सहित अन्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे सोमवार से स्कूल नहीं जा पा रहे। अभिभावकों ने कहा था कि स्कूल या तो स्वैच्छिक अवकाश घोषित करे, या फिर बच्चों के लिए वाहन की व्यवस्था करे। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी गब्बर सिंह नेगी ने गुरुवार को आदेश जारी किया। जिसमें संकुल तुल्याड़ा और संकुल खालसी के इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय को आदेश जारी करते हुए कहा गया कि फिलहाल बच्चों को स्कूल न बुलाया जाए। आपको बता दें कि बीते शनिवार को बड़ी मणि गांव के पास गुलदार ने एक महिला को मार दिया था। तब से गुलदार क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में नजर आ रहा है। अब दिचली पट्टी में स्कूलों को बंद करना पड़ा है। छात्रों को स्कूल आने से मना किया गया है, जबकि सभी शिक्षक विद्यालय में बने रहेंगे।