हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आप भी पढ़ लीजिए पूरी खबर
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Haridwar Truck Car Collision 3 Death
हरिद्वार: प्रदेश के मैदानी इलाकों में हर दिन हो रहे सड़क हादसों से कोहराम मचा है। रफ्तार का जुनून लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।
Haridwar Truck Car Collision 3 Death
ताजा मामला हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र का है। जहां हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार तेज रफ्तार से डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार देर रात की है। हरियाणा के रहने वाले हेमंत यादव, विनय कुमार, रोहित और दीपक रेवाड़ी से हरिद्वार आ रहे थे। आगे पढ़िए
जैसे ही उनकी कार बहादराबाद थाना क्षेत्र में पहुंची, रघुनाथ मॉल के पास कार अचानक एक डिवाइडर से टकरा गई, इसके बाद कार हाईवे से गुजर रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भयानक था कि बेकाबू कार ट्रक के नीचे जा घुसी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। तब तक हेमंत, रोहित और दीपक की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद रोड पर जाम भी लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल एक युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना के बारे में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल उनके हरिद्वार पहुंचने का इंतजार है। घायल युवक का इलाज जारी है।