केदारनाथ हेलीकॉप्टर से जाने वालों के लिए जरूरी खबर, जल्दी कीजिए 14 जून तक बुकिंग

Kedarnath Helicopter Booking : हेली टिकटों की बुकिंग के लिए अब 23 मई को खुलेगा पोर्टल, 27 तक की बुकिंग हुई फुल, 28 से 14 जून के बीच बुकिंग करें कल से
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Kedarnath Helicopter Booking: Kedarnath Helicopter Booking Portal Will Open May 23
Image: Kedarnath Helicopter Booking Portal Will Open May 23

रुद्रप्रयाग: अगर आप अपने परिवार के साथ में केदारनाथ जाने काप्लान बना रहे हैं और हेलीकॉप्टर बुकिंग के बारे में सोच रहे हैं तो जरा अपने प्लान को थोड़ा सा आगे शिफ्ट कर दीजिए

Kedarnath Helicopter Booking

क्योंकि 27 मई तक हेली सेवा बुकिंग फुल हो चुकी है। 23 मई खुलने वाले हेली टिकटों के बुकिंग स्लॉट को बढ़ाया गया है। कल से 28 मई से 15 जून तक केदारनाथ यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी। आईआरसीटीसी का बुकिंग पोर्टल 23 मई को 12 बजे खुलेगा। उन्होंने बताया कि 27 मई तक बुकिंग फुल हो चुकी है। कल से आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलेगा। जिसमें 28 मई से 15 जून की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी। 27 मई तक की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग फुल है। टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों का चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के टिकटों की बुकिंग नहीं हो पाएगी। बता दें केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से सात कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है।

वहीं प्रदेश में इस वर्ष हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा इसी सप्ताह शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि डीजीसीए की टीम इस सप्ताह गोविंदघाट और घांघरिया के हेलीपैड का निरीक्षण करने के बाद हेली सेवा शुरू करने की अनुमति दे देगी। दरअसल प्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए ही हेली सेवा का संचालन किया जाता है। इस वर्ष केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू हो चुका है। सात हेली कंपनियां केदारघाटी के नौ हेलीपैड से हेली सेवाओं का संचालन कर रही हैं। केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं की Kedarnath Helicopter Booking फुल चल रही है। अब हेमकुंड साहिब यात्रा भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में यहां के लिए भी जल्द।ही हेली सेवा का संचालन किया जाना है