गढ़वाल: मुस्लिम युवक से बेटी की शादी पर बोले BJP नेता- ‘बच्चों को अपने फैसले लेने का पूरा हक’

बीजेपी नेता यशपाल बेनाम ने कहा कि हम 21वीं सदी में रह रहे हैं। बच्चों की खुशी जरूरी है। उन्हें अपने फैसले लेने का पूरा हक है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Yashpal benam daughter wedding: Yashpal Benam statement on Monis Monica wedding
Image: Yashpal Benam statement on Monis Monica wedding

पौड़ी गढ़वाल: बीजेपी नेता यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका की शादी अमेठी निवासी मुस्लिम युवक मोनिस से होने जा रही है। इस बात को लेकर यशपाल बेनाम लोगों के निशाने पर हैं।

Yashpal Benam statement on Monis Monica wedding

सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बीजेपी के कुछ नेता भी खुलकर उनके फैसले का विरोध कर रहे हैं। कई लोगों ने तो उन्हें इस शादी को रोकने की धमकी भी दी है। पूरे मामले को लेकर यशपाल बेनाम ने कहा कि हम 21वीं सदी में रह रहे हैं। बच्चों की खुशी जरूरी है। उन्हें अपने फैसले लेने का पूरा हक है। इस पर किसी को भी ऐतराज नहीं होना चाहिए। यशपाल बेनाम ने कहा कि उनकी बेटी की शादी दोनों परिवारों की सहमति से तय हुई है। आगे पढ़िए

बता दें कि यशपाल बेनाम पौड़ी के पूर्व विधायक रहे हैं। वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। इन दिनों उनकी बेटी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे बीजेपी में तनाव का माहौल है। कुछ भाजपाई खुलकर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मुखर हो गए हैं। उन्होंने बेनाम को शादी रोकने तक की धमकी दी है। जबकि यशपाल का कहना है कि उनके बच्चों को स्वयं फैसले लेने का अधिकार है। इस पूरे प्रकरण पर पौड़ी पुलिस लगातार निगाह बनाए हुए है। एसएसपी पौड़ी ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।