उत्तराखंड में 22 से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का हाई अलर्ट, 4 जिलों के लोग अलर्ट रहें

Uttarakhand Weather Update मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बिजली विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, वो बिना अनुमति के दफ्तर नहीं छोड़ सकेंगे।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update : Uttarakhand Weather Update 22 May
Image: Uttarakhand Weather Update 22 May

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। प्रदेश में 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update 22 May

इसे देखते हुए यूपीसीएल प्रबंधन भी हर मुश्किल से निपटने की तैयारी कर रहा है। प्रबंधन ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 27 मई तक सभी अधिकारियों को अपने दफ्तर में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने 22 मई से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का हाई अलर्ट जारी किया है। मान जा रहा है कि देहरादून हरिद्वार उधम सिंह नगर हल्द्वानी में तूफान का असर देखने को मिल सकता है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने सभी क्षेत्रीय इकाइयों को विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। तूफान में नुकसान होने की दशा में न्यूनतम समय में विद्युत आपूर्ति बहाल करने का इंतजाम पहले से करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक अभियंता स्तर तक के अधिकारी बिना मुख्य अभियंता और उससे उच्च स्तर के अधिकारी बिना निदेशक परिचालन की अनुमति के अपना दफ्तर नहीं छोड़ सकेंगे।

संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में कंडक्टर, केबिल, पोल, ट्रांसफॉर्मर आदि का पुख्ता इंतजाम रखते हुए क्षेत्रीय इकाइयों को मुख्यालय से हर वांछित सहयोग तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि उपभोक्ताओं को बिना रुकावट के बिजली आपूर्ति मिल सके। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने कहा कि अलर्ट को देखते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। वो बिना अनुमति के अपना दफ्तर नहीं छोड़ सकेंगे। सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बीते 18 मई को भी आंधी और बारिश में गढ़वाल और कुमाऊं में पेड़ गिरने से कई जगहों पर लाइनें टूट गईं थीं। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए। आंधी से हुए नुकसान के बीच शुक्रवार तक ज्यादातर जगहों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।