Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: वाहनों की तेज रफ्तार हादसों का सबब बन रही है। मासूम लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवा रहे हैं।
अब उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां खनन की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इसमें एक पुत्री एक पिता और भतीजे के दर्दनाक मृत्यु हो गई है। इस हादसे से पूरे इलाके में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पिता पुत्री और भतीजे की मौके पर मौत हुई है। पिता अपनी पुत्री और अपने भतीजे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे कि तीनों ही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। सुबह स्कूल जाते समय यह हादसा हुआ है। हरिद्वार जिले के भोगपुर थाना क्षेत्र की यह घटना बताई जा रही है जिसमें खनन सामग्री से लदे ट्रैक्टर की चपेट में स्कूटी सवार आ गए जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल आक्रोशित ग्रामीणों ने हॉस्पिटल के बाहर जमकर हंगामा किया है। और पुलिस भी पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों के बीच शोक की लहर छा गई है।