Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
इसके बाद हड़कंप मच गया महिला के गले में निशान पड़े हुए थे और पास ही में चुन्नी रखी हुई थी बता दें कि और उसका पति 3 दिन पहले लापता हो गए थे उसके बाद महिला को बेहोशी की हालत में जंगल से पुलिस ने बरामद किया। तीन दिन पूर्व पति के साथ घर से लापता हुई महिला बेहोशी की हालत में जंगल से बरामद हुई है। महिला के गले पर चुन्नी के निशान हैं। आंशका जताई जा रही है कि महिला को गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया है। दरअसल शुक्रवार सुबह कृष्णा नगर लेबर काॅलोनी निवासी ऋषि ने आईडीपीएल पुलिस चौकी में अपनी बहन सीमा व उसके पति आशीष की गुमशुदगी दर्ज कराई। आगे पढ़िए
उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 9 बजे सीमा और आशीष के बीच किसी बात हो लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद रात में ही दोनों घर से कहीं चले गए थे। चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठानी ने बताया कि ऋषि की शिकायत पर सीमा और उसके पति की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को सीमा हनुमान मंदिर के समीप जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। चौकी प्रभारी मैठानी ने बताया कि सीमा के गले पर चुन्नी के निशान थे। आशंका है कि सीमा को गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया हो। सीमा को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। वहीं सीमा के कुछ बताने पर ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। चौकी प्रभारी मैठाही ने बताया कि सीमा का पति आशीष अभी लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है।