Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
ऋषिकेश: युवक संग मारपीट के मामले में फंसे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
इस मामले में पीड़ित की पत्नी ने न सिर्फ मंत्री बल्कि पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि हमले में उसके पति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इसके बावजूद पुलिस उन्हें अलग-अलग थानों के चक्कर लगवाती रही। महिला ने पुलिस पर मंत्री के दबाव में काम करने का भी आरोप लगाया। रविवार को पीड़ित सुरेंद्र नेगी की पत्नी दमयंती देवी ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सुरेंद्र नेगी को गंभीर चोटें आईं हैं। डॉक्टर ने पति को तीन महीने आराम करने को कहा है। आगे पढ़िए
दमयंती ने कहा कि जिस थाने में सुरेंद्र को रखा गया, वहां की बैरक में सांप घुस गया था। बिना मेडिकल कराए ही उन्हें दवाएं दी गईं। पति की हालत ठीक न होने के चलते एफआईआर में बहुत सी बातें छूट गई थीं। दमयंती बोलीं कि उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं रह गया है। उनके परिवार पर मंत्री के इशारों पर हमला किया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मंत्री प्रेमचंद को पद से हटाने की भी मांग की। दमयंती ने आरोप लगाया कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ इतने दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से पता चलता है कि पुलिस कार्रवाई से बचाना चाहती है। उन्होंने मंत्री पर कार्रवाई की मांग के लिए आगामी 25 मई को ऋषिकेश के अमित ग्राम शहीद स्मारक में महापंचायत करने की भी बात कही। प्रेस कांफ्रेंस में दमयंती देवी के साथ सुरेंद्र नेगी के साथी धर्मवीर प्रजापति की मां कुसुम रानी भी मौजूद रहीं।