उत्तराखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इस जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित

Uttarakhand Weather Update 24 May पौड़ी जिले में 24 मई को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने इसे लेकर आदेश जारी किए।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 24 May: Uttarakhand Weather Update 24 May
Image: Uttarakhand Weather Update 24 May

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पहाड़ों में जहां बारिश हो रही है, तो वहीं मैदानी इलाकों में अंधड़ ने खूब तबाही मचाई।

Uttarakhand Weather Update 24 May

23 मई से लेकर 26 मई तक उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चम्पावत जैसे जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके अलावा कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की संभावना जताई गई है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए पौड़ी जिले में 24 मई को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने इसे लेकर आदेश जारी किए। आगे पढ़िए

इसके तहत 24 मई को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। छात्रो की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आदेश का अनुपालन न करने वाले विद्यालय के प्रबंधक अथवा प्रधानाचार्य की लापरवाही से अगर कोई घटना घटित होती है तो उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। हरिद्वार में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपने फोन ऑन रखने को कहा गया है। संबंधित अधिकारी किसी भी तरह की आपदा की सूचना मिलने पर जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र हरिद्वार को सूचित करेंगे, ताकि लोगों को समय रहते मदद मिल सके। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।