उत्तराखंड के 6 जिलों में अगले दो दिन बिगड़ेगा मौसम, चार धाम यात्रा पर जाने वाले अलर्ट रहें

Uttarakhand Weather Forecast 24 May गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हवाएं चलने की संभावना है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast 24 May: Uttarakhand Weather Forecast 24 May
Image: Uttarakhand Weather Forecast 24 May

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग में आज से लेकर आने वाले 2 दिनों तक उत्तराखंड में भारी बरसात और ओलावृष्टि को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Uttarakhand Weather Forecast 24 May

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक 23 मई को राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हवाएं चलने की संभावना है। 26 मई तक उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चम्पावत जैसे जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 और 25 मई को भी मौसम का मिजाज यूं ही बिगड़ा हुआ रहेगा ऐसे में मौसम विभाग में लोगों से सावधान रहने की अपील की है। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए चार धाम यात्रा रूट पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। आगे पढ़िए

दिल्ली एनसीआर यूपी समेत देश के अन्य राज्यों से चार धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि वह यात्रा शुरू करने से पहले मौसम का अपडेट जरूर ले लें। केदारनाथ धाम की बात करें तो यात्रा शुरू होने के समय से अब तक केदारनाथ में लगभग हर दिन बरसात और बर्फबारी हो रही है जिस वजह से यात्रियों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है । ऐसे में रुद्रप्रयाग के डीएम एवं आपदा प्रबंधन अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। उत्तरकाशी जिले की बात करें तो उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी 23 मई को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है जिला मुख्यालय में दोपहर बाद अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते कुछ देर जमकर बारिश हुई और बारिश के साथ ही जिला मुख्यालय में ओलावृष्टि भी हुई मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है और सभी जिलों के डीएम एवं आपदा प्रबंधन अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है