उत्तराखंड: मंदिर जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

हरिद्वार से दुखद खबर, मंदिर जा रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला समेत बाइक सवार की मौके पर मौत:
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar truck bike collision : truck hit bike in haridwar
Image: truck hit bike in haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार जिले में स्थित पथरी थाना क्षेत्र के शेरपुर में लक्सर हरिद्वार मार्ग पर जबरदस्त सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है।

truck hit bike in haridwar

एक बाइक सवार युवक की बाइक की दूसरे वाहन से भिड़न्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि बाइक पर मौजूद 2 महिलाओं में से एक महिला ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है। मिली गई जानकारी के अनुसार हरिद्वार के जमालपुर में स्थित एक बाइक सवार 2 महिलाओं के साथ में लक्सर क्षेत्र स्थित बालावाली मंदिर पूजा पाठ करने जा रहा था। आगे पढ़िए

तभी अचानक उसकी बाइक की डीसीएम से जबरदस्त भिड़न्त हो गई। हादसे में बाइक सवार राजा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके अलावा अस्पताल पहुंचते ही महिला लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया वही बाइक पर मौजूद दूसरी महिला का उपचार चल रहा है बताया जा रहा है कि लक्ष्मी जमालपुर की निवासी थी जबकि राजा महिला को रिश्तेदार था और वे अपनी एक और रिश्तेदार महिला को लेकर मंदिर पर पूजा पाठ के लिए जा रहे थे कि तभी बाइक हादसे में लक्ष्मी और राजा की दर्दनाक मृत्यु हो गई पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।