उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने से पहले पढ़ लीजिए वेदर अपडेट, जानिए कैसा रहेगा मौसम

27 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने के अलावा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 27 May
Image: Uttarakhand Weather Update 27 May

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन मैदानी इलाकों में मुश्किलें भी बढ़ाई हैं।

Uttarakhand Weather Update 27 May

यहां लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक राज्य में 29 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। पहाड़ से मैदान तक गरज-चमक के साथ बारिश व झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। 27 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने के अलावा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आगे पढ़िए

मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 29 मई तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी रहेगी। जिसका असर बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। उधर हेमकुंड साहिब के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। मौसम खराब होने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। गुरुवार को गुरुद्वारे के सेवादारों ने हेमकुंड आस्था पथ पर पड़ी बर्फ को साफ करने का अभियान चलाया। मौसम खुलने के बाद यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। चारधाम यात्रा जिलों में मौसम खराब है, यात्री अपना ध्यान रखें। खराब मौसम में सुरक्षित जगहों पर रहें।