Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
जमीन की धोखाधड़ी करने वाले बदमाश मासूम लोगों को अपनी चपेट में ले रहे हैं और फर्जीवाड़ा कर उनसे लाखों करोड़ों रुपए लूट रहे हैं। हाल ही में हल्द्वानी से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर पति पत्नी ने एक करोड़ से भी अधिक की धोखाधड़ी की और आरोपियों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। मुखानी थाना प्रभारी रमेश भूरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा जमीन दिलाने के नाम पर अलग-अलग लोगों को झांसे में लेकर धोखाधड़ी की गई है पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर फर्जीवाड़ा एवं धोखाधड़ी के संबंध में थाना मुखानी में पांच अभियोग पंजीकृत किए गए थे जिसमें पुलिस ने आरोपी तनुजा पांडे एवं शेखर चंद्र पांडे के विरुद्ध केस दर्ज किया था। आगे पढ़िए
थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति पत्नी काफी दिनों से फरार चल रहे थे जिनकी पकड़ के लिए पुलिस ने टीम गठित की थी गिरफ्तार किया है। उनको पंजाब से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति पत्नी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और उनसे पूछताछ में पता लगा कि आरोपियों द्वारा अन्य लोगों से भी जमीन के मामले में ठगी के गए हैं और 5 लोगों से करीबन 1 करोड़ से अधिक की जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वहीं देहरादून के राजपुर पुलिस ने भी फर्जीवाड़ा कर किसी और की भूमि को बेचने वाले एक आरोपी को बिजनौर से गिरफ्तार किया है। थाना राजपुर प्रभारी जितेंद्र चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच करने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी अब्दुल से पूछताछ कर रही है।