उत्तराखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, चारधाम यात्री सावधान रहें

Uttarakhand weather report 29 May उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें। यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand weather report : Uttarakhand weather report 29 May
Image: Uttarakhand weather report 29 May

देहरादून: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर बारिश के रूप में दिखाई दे रहा है।

Uttarakhand weather report 29 May

पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब है, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम ने चारधाम यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ाई हैं। सफर जोखिम भरा बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने आज ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि की आशंका जताई है। मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें। यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आगे पढ़िए

इसके अलावा इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। फिलहाल बारिश संग आई मुश्किलों से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। मौसम विभाग ने 29 मई से एक जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, हालांकि श्रद्धालुओं के उत्साह में किसी तरह की कमी नहीं आई है। हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद भी लगातार बढ़ रही है। 1 जून से फूलों की घाटी में भी पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। यहां घाटी जाने वाले करीब 3 किमी लंबे ट्रैक पर घांघरिया से बामणधौड़ तक दो जगह पर हिमखंड जमे हुए हैं। ऐसे में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने यहां करीब 200 मीटर तक बर्फ के बीच से रास्ता बनाया है। खराब मौसम में हादसों की आशंका बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।