उत्तराखंड: 6 जिलों में राहत के आसार नहीं, बारिश और आंधी चलने की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update 29 May उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा, चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित रहने की अपील
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update : Uttarakhand Weather Update 29 May
Image: Uttarakhand Weather Update 29 May

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड मौसम एक बार फिर से करवट बदलता हुआ नजर आ रहा है।

Uttarakhand Weather Update 29 May

मौसम पूर्वानुमान को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है और मौसम विभाग ने तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम में चार धाम यात्रा ना करें। दरअसल दिल्ली एनसीआर एमपी यूपी महाराष्ट्र आदि राज्यों उत्तराखंड के चार धाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई नजर आ रही है। चिंताजनक बात है कि मौसम के बिगड़ने से यात्रा में असुविधा हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। दरअसल मौसम विभाग में 29 मई से आने वाले 2 दिनों तक उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें। आगे पढ़िए

मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश ओलावृष्टि और आंधी चलने की आशंका जताई गई है जिसकी वजह से मौसम विभाग में दोनों दिनों के लिए यलो एलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि चारधाम यात्रा की शुरुआत से ही उत्तराखंड में मौसम का मिजाज जिन्हें बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। खास कर कि केदारनाथ में कपाट खुलने के दिन से अब तक लगातार बर्फबारी और बरसात हो रही है। मुश्किल से ही कोई ऐसा दिन बीता है जब केदारनाथ में मौसम साफ सुथरा हो। ऐसे में मौसम विभाग में केदारनाथ जाने वाले यात्रियों से अपील की है कि भारी बरसात में यात्रा करने से बचें और अपनी सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।