Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: सितारगंज में रहने वाले बंगाली समुदाय की बरसों पुरानी मांग जल्द ही पूरी होने वाली है।
यहां उत्तराखंड के पशुपालन मंत्री व सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ने बंग भवन का शिलान्यास किया। अब बंग भवन के निर्माण का कार्य तेजी से रफ्तार पकड़ेगा। शक्तिफार्म क्षेत्र में बनने वाले बंग भवन का निर्माण करीब डेढ़ करोड़ की लागत से होगा। इसके बनने पर क्षेत्र में रहने वाले बंगाली समुदाय के लोग अपने कार्यक्रम सामुदायिक केंद्र में आयोजित कर सेंगे। दरअसल कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के पिता व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने बंगाली समुदाय के लोगों से भवन बनाने का वादा किया था, जिसे 9 साल बाद उनके बेटे सौरभ बहुगुणा ने निभाया। बीते दिन ऊधमसिंहनगर के सितारगंज क्षेत्र में स्मृति बंग भवन का शिलान्यास हुआ। आगे पढ़िए
इसके निर्माण में एक करोड़ 52 लाख की लागत आएगी। बंगाली समुदाय के हजारों लोग इस भवन का लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से बंग भवन निर्माण की मांग रही है। इसे देखते हुए नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुकांत ब्रह्म को समर्पित स्मृति बंग भवन का शिलान्यास किया गया है। इसके निर्माण से शक्तिफार्म क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। गरीब लोग अपने कार्यक्रम और विवाह समारोह यहां आयोजित कर सकेंगे। बात करें उत्तराखंड में बंगाली समुदाय के निवासियों की तो पूरे राज्य में बंगाली समुदाय के तीन लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। बंगाली समुदाय के लोगों की सबसे ज्यादा बसावट ऊधमसिंहगनगर के सितारगंज, गदरपुर और रुद्रपुर में है। यहां वो वोटर के रूप में हर चुनाव में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।