Haridwar Traffic Plan अगर आप भी हरिद्वार से होते हुए उत्तराखंड के अन्य स्थानों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान देखकर ही यात्रा करें।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Haridwar New Traffic Plan 30 May to 5 June
हरिद्वार: हरिद्वार शहर में 7 दिन तक भारी वाहनों की एंट्री बैन रहेगी।
Haridwar Traffic Plan 30 May to 5 June
स्नान पर्व और वीकेंड पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। अगर आप भी हरिद्वार से होते हुए उत्तराखंड के अन्य स्थानों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान देखकर ही यात्रा करें। ऐसा न करने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक प्लान 30 मई की शाम चार बजे से 05 जून की रात 10 बजे तक लागू रहेगा। गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी स्नान पर्व और वीकेंड को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रण के लिए खास व्यवस्था की है। आगे पढ़ लीजिए पूरा ट्रैफिक प्लान
Haridwar Traffic Plan 30 May to 5 June
-दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, गुरुकुल कांगड़ी होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू, बैरागी कैंप पार्किंग में वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की गई है।
पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहन सहारनपुर-मंडावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक व एनएच 344 होते हुए बहादराबाद बाईपास- हरिलोक तिराहा-गुरुकुल कांगड़ी से होते हुए हरिद्वार आएंगे। अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू और बैरागी कैंप में वाहनों को पार्क किया जाएगा।
नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर-श्यामपुर-चंडी चौकी से चंडी चौक होकर दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगादड़ टापू में भेजे जाएंगे।
-बड़े वाहनों को नजीबाबाद- चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट किया जाएगा, जबकि गौरीशंकर-नीलधारा में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
-दिल्ली की तरफ एनएच 334 से बहादराबाद होते हुए आने वाली सभी टूरिस्ट बसों को ऋषिकुल मैदान में पार्क किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि स्नान पर्व और वीकेंड पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर यातायात प्लान जारी किया गया है। 30 मई की शाम चार बजे से 05 जून की रात 10 बजे तक शहर में प्लान लागू रहेगा। सात दिन तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।