उत्तराखंड के 7 जिलों में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, अगले दो दिन सावधान रहें

Uttarakhand Weather Report 30 May दो दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report : Uttarakhand Weather Report 30 May
Image: Uttarakhand Weather Report 30 May

रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग ने आज कुछ इलाकों में तेज गर्जना, बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। अगले दो दिन कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

Uttarakhand Weather Report 30 May

इस दौरान ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। अगले दो दिन लोगों को सतर्क रहना होगा, दो दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अगले 48 घंटे गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 और 31 मई को प्रदेशभर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 मई को गढ़वाल मंडल के अनेक स्थानों और कुमाऊं मंडल के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासतौर पर रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है।

मैदानी इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 31 मई को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बन रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं मुश्किलें बढ़ाएगी। बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। बीते दिन मसूरी में भी ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि दिनभर छाए रहे बादल से लोगों को गर्मी से राहत मिली। आज मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।