Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: मसूरी की मालरोड निर्माणाधीन है। कंस्ट्रक्शन कार्य और पर्यटकों के वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते नया अब यातायात प्लान जारी किया गया है।
इसके तहत गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को मसूरी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को विकासनगर के रूट से भेजा जाएगा।मसूरी के इस नए प्लान को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने सोमवार को देहरादून के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मसूरी की मालरोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा चारधाम यात्रा के लिए भी बहुत से वाहन मसूरी से होते हुए जाते हैं। आगे पढ़िए
ऐसे में यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए यह नया प्लान जारी किया गया है। सभी छोटे चौपहिया वाहनों को स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक से होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैंपटी फॉल की ओर भेजा जाएगा। यातायात का अधिक दबाव होने पर मसूरी जाने वाले वाहनों को आईटीबीपी कैंप से पहले हाथीपांव होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैंपटी फॉल की ओर भेजा जाएगा। गंगोत्री एवं यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को मसूरी की बजाय विकासनगर होते हुए भेजा जाएगा। यातायात का दबाव अधिक होने पर निकासी वाले वाहनों को बार्लोगंज, झड़ीपानी होते हुए देहरादून को भेजा जाएगा। हमारी अपील है कि आप भी Mussoorie New Traffic Plan देखकर ही अपना प्लान बनाएं।