Pal Chaat Bhandar Dehradun देहरादून जहां अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और विरासत के लिए जाना जाता है, वहीं यहां की गलियां स्वादिष्ट और लजीज भोजन से हमेशा महकती हुई मिल जाती हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Pal Chaat Bhandar Dehradun
देहरादून: खाने के शौकीनों के लिए देहरादून किसी जन्नत से कम नहीं। यहां आपको बेकरी प्रोडक्ट्स से लेकर स्पेशल मोमोज समेत हर तरह के व्यंजनों का स्वाद लेने का मौका मिलता है।
Pal Chaat Bhandar Dehradun
देहरादून जहां अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और विरासत के लिए जाना जाता है, वहीं यहां की गलियां स्वादिष्ट और लजीज भोजन से हमेशा महकती हुई मिल जाती हैं। अगर आप देहरादून आ रहे हैं और छोले-भटूरे और चाट का स्वाद चखना चाहते हैं तो करनपुर स्थित पाल चाट भंडार आपको निराश नहीं करेगा। इस दुकान पर कई दशकों से लोगों को छोले भटूरे और चाट परोसी जा रही है। पाल चाट भंडार साल 1973 से लोगों को स्वादिष्ट चाट परोस रहा है। यहां छोले भटूरे के साथ छोले कतलम्बे और चाट परोसी जाती है। आगे पढ़िए
स्वाद के साथ-साथ क्वालिटी से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाता। पाल चाट भंडार के मालिक बताते हैं कि पाल चाट भंडार के मशहूर होने की वजह इसका जायका है। साल 1973 में उनके दादा दीवान चंद ने एक छोटा सा वेंडर लगाकर जलेबी, समोसे और पकोड़े बेचना शुरू किया था। लोगों को उनके व्यंजनों का स्वाद बहुत पसंद आया। इसके बाद उन्होंने छोले भटूरे और चाट परोसना शुरू किया, जिसे दून वासियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटक भी खूब पसंद करते हैं। मूंग के पकौड़े, छोले भटूरे और समोसे खाने के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं। तो अगली बार आप जब भी देहरादून आएं, Pal Chaat Bhandar Dehradun की चाट जरूर खाएं। यहां आप कई तरह के चाट का लुत्फ उठा सकते हैं।