उत्तराखंड में बेरोजगार युवा ध्यान दें, UKPSC में अलग अलग पदों पर निकली भर्ती..पढ़िए डिटेल

UKPSC Recruitment वन विभाग में 30 पदों पर भर्ती होनी है। शहरी विकास विभाग में 12 पद खाली हैं। अन्य विभागों में भी मानचित्रकार प्रारूपकार के पदों पर भर्ती निकली है
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
UKPSC Recruitment : UKPSC Recruitment for various posts
Image: UKPSC Recruitment for various posts

देहरादून: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवा ध्यान दें। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

UKPSC Recruitment for various posts

विभिन्न विभागों जैसे वन विभाग, शहरी विकास विभाग, कृषि विभाग, लघु सिंचाई विभाग एवं संस्कृति विभाग में मानचित्रकार प्रारूपकार के पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 30 मई- 2023 से दिनांक 19 जून-2023 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। किस विभाग में कितने पद खाली हैं, ये भी नोट कर लें। वन विभाग में 30 पदों पर भर्ती होनी है। शहरी विकास विभाग में 12 पद खाली हैं। आगे पढ़िए

इसी तरह कृषि विभाग के 17, लघु सिंचाई विभाग के 4 एवं संस्कृति विभाग के एक पद पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की लास्ट डेट हम आपको पहले ही बता चुके हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विजिट करें। यहां आपको शैक्षिणिक योग्यता और आयु सीमा के अलावा वेतन से जुड़ी तमाम जानकारी आसानी से मिल जाएंगी। अभ्यर्थी यहां भर्ती का ज्ञापन देख ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (UKPSC Recruitment for various posts) आवेदन की लास्ट डेट 19 जून है। इसलिए आवेदन में देरी न करें। शिक्षा व रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।