उत्तराखंड: भयंकर जाम से जूझ रही हैं हरिद्वार की सड़कें, 5 जून तक के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू

Haridwar new traffic plan गंगा दशहरा पर 20 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। भीड़ बढ़ने से हरिद्वार हाईवे पर जाम लग गया।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar new traffic plan: Haridwar new traffic plan till June 5
Image: Haridwar new traffic plan till June 5

हरिद्वार: गंगा दशहरा स्नान के अवसर पर हरिद्वार की सड़कें जाम से जूझती दिखाई दीं। अलग-अलग राज्यों से आने वाले यात्री घंटों जाम में फंसे रहे।

Haridwar new traffic plan

जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार में हर की पैड़ी पर मंगलवार सुबह तीन बजे से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। दिन चढ़ने के साथ ही भीड़ बढ़ती गई, जिस वजह से हरिद्वार हाईवे पर जाम लग गया। हालांकि लोगों को राहत देने के लिए यहां पुलिस की ओर से नया ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है। चीला रोड को वन-वे किया गया था। इससे लोगों को काफी राहत मिली। मंगलवार को दिल्ली एनसीआर, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। आगे पढ़िए

सोमवार शाम से ही यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। हर की पैड़ी के अलावा सुभाष घाट, बिड़ला घाट और अन्य घाटों पर भी जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। शहर के होटल और धर्मशाला पूरी तरह पैक रहे। शाम छह बजे तक करीब बीस लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। दोपहर में चिलचिलाती धूप और शुभ मुहूर्त पर हरकी पैड़ी के घाट श्रद्धालुओं से पैक रहे। गंगा दशहरा पर शहर में ट्रैफिक का दबाव भी देखने को मिला। गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी स्नान पर्व और वीकेंड को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रण के लिए खास व्यवस्था की है। शहर में ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। 30 मई की शाम से लागू हुआ Haridwar new traffic plan 05 जून की रात 10 बजे तक लागू रहेगा। सात दिन तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।