मसूरी में बारिश ने दिखाया रौद्र रूप, उफान पर कैम्पटी फॉल, सड़कों पर आया मलबा, देखिए वीडियो

Mussoorie heavy rain मसूरी में बारिश से बुरा हाल हो गया है। हम आपको आगे दो वीडियो दिखा रहे हैं। जिसमें कि कैम्पटी फॉल और सड़क का हाल आप देख सकते हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
mussoorie heavy rain video: Mussoorie heavy rain Kamptee fall on surge Debris on roads video
Image: Mussoorie heavy rain Kamptee fall on surge Debris on roads video

देहरादून: समस्त उत्तराखंड में मूसलाधार बरसात से हर कोई परेशान है। जन जीवन अस्तव्यस्त है।

Mussoorie heavy rain Kamptee fall on surge

मॉनसून से पहले ही इस कदर बरसात अपना रौद्र रूप दिखा रही है, तो यह अंदाजा लगाना भी भयानक है कि मॉनसून में किस तरह बरसात नाक में दम करेगी। वर्तमान में पहाड़ों से लेकर मैदान तक बरसात का दौर जारी है। पर्यटन नगरी मसूरी में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। बरसात के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं माल रोड के साथ ही अन्य जगहों पर भी जलभराव होने से आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैम्पटी फॉल में भी बरसात का असर साफतौर पर देखा जा सकता है। पहले ये वीडियो देखिए..स्क्रॉल कर के दूसरा वीडियो भी देखिए


मूसलाधार बारिश से जहां सड़कों पर जगह-जगह मलवा आ गया है वही विश्व प्रसिद्ध केंपटी फॉल भी उफान पर है और प्रशासन द्वारा आसपास के दुकानदारों और पर्यटकों को केंपटी फॉल में जाने की अनुमति नहीं दी गई है। लोगों को फॉल में नहाने से रोक दिया गया है। बताते चलें कि उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से शहर की स्थिति बदहाल हो गई है। माल रोड के सौंदर्यीकरण के कार्य के तहत पूरी माल रोड पर खुदाई हो रखी है। बरसात की वजह से जगह-जगह जलभराव होने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। आगे देखिए मसूरी में सड़क का हाल वीडियो


बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 जून तक के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 2 जून तक के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। 31 मई से 2 जून तक गढ़वाल मंडल के जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि कुमाऊं मंडल के जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।कुमाऊं मंडल की बात करें तो यहां के जनपदों में भी मौसम खराब रहेगा। यहां हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। यहां भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।