Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक पारिवारिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे।
उन्होंने गंगा दशहरा पर्व पर ऋषिकेश में गंगा स्नान किया। इस दौरान सिद्धू के साथ उनकी पत्नी नवजोत कौर और उनके बेटा-बेटी भी थे। पूरे परिवार ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सिद्धू ने अपनी और परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। एक फोटो में सिद्धू अपनी पत्नी और बेटी के साथ गंगा में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं दो तस्वीरों में वो परिवार के साथ गंगा किनारे खड़े हैं। एक अन्य तस्वीर में वह पूरे परिवार के साथ होटल में लंच करते दिखाई दिए। आगे पढ़िए
ऋषिकेश यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सिद्धू ने लिखा अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करते हुए गंगा दशहरा के अवसर पर ऋषिकेश में गंगा में डुबकी लगाई। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू और उनका परिवार इस वक्त कठिन दौर से गुजर रहा है। उनकी पत्नी नवजोत कौर कैंसर से जंग लड़ रहीं हैं। फिलहाल उनकी कीमोथैरेपी चल रही है। ऋषिकेश में इन दिनों बड़ी हस्तियों की आवाजाही बनी हुई है। कुछ समय पहले क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी ऋषिकेश पहुंचे थे। अभिनेत्री काजोल भी अपनी बहन तनिषा मुखर्जी संग ऋषिकेश आई थीं। बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल ने भी ऋषिकेश पहुंचकर यहां गंगा आरती में हिस्सा लिया, इस दौरान वो देवभूमि की खूबसूरती देखकर अभिभूत नजर आईं।