उत्तराखंड: CM धामी का अचानक सीढ़ियों से फिसला पांव, गिरने से बाल बाल बचे

हल्द्वानी एक दिन के दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, सर्किट हाउस की सीढ़ियों पर गिरने से बचे, अधिकारियों ने थामा हाथ, वायरल हो रही है विडियो
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Cm dhami foot slipped : CM Pushkar Singh Dhami foot slipped on the stairs
Image: CM Pushkar Singh Dhami foot slipped on the stairs

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर हैं। आज दौरे के दौरान वे चोटिल होने से बाल-बाल बच गए।

CM Dhami foot slipped on the stairs

सीएम धामी हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान सर्किट हाउस में जाते समय वे सीढ़ियों से गिर गए। हालांकि साथ में चल रहे अधिकारियों ने उन्हें संभाल लिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।मिली गई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दौरे के लिए हल्द्वानी पहुंचे थे। यहां काठगोदाम स्थित सर्टिक हाउस में उन्हें अधिकारियों के साथ बैठकर करनी थी। सर्किट हाउस पर जिले के अधिकारी उनका इंतजार कर रहे थे। तभी सीएम धामी का काफिला वहां पहुंचा। गाड़ी से उतरने के बाद वे सर्किट हाउस में जाने लगे। तभी सर्किट हाउस की सीढ़ियों पर चढ़ते समय सीएम धामी का संतुलन बिगड़ गया। वे गिरते-गिरते बच गए। आगे देखिए वीडियो

हालांकि उनके साथ में चल रहे अधिकारी ने तत्काल उनका हाथ थाम लिया और गिरने से बचा लिया। कुछ पल के लिए अधिकारियों की भी सांसे फूल गईं। इस दौरान मौके पर खड़ी मीडिया व अन्य के कैमरों में घटना कैद हो गई। बताया गया है कि सीएम बैठक के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के आवास भी जाएंगे। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। देखिए वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: