Mussoorie Road Jam: पहाड़ों की रानी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जाम ने किया हाल बेहाल..पढ़िए पूरी खबर
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: mussoorie hotel booking full road jam
देहरादून: बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। दिल्ली और आसपास के राज्यों में तापमान ने भी लोगों को परेशान किया हुआ है।
Mussoorie Road Jam
ऐसे में दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से लोग भारी संख्या में उत्तराखंड की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड में पर्यटन सीजन चरम पर पहुंच गया है। खासकर कि मसूरी में पर्यटकों की इस कदर आमद हो रही है कि पूरे मसूरी शहर में मॉल रोड,गांधी चौक, पिक्चर पैलेस सहित कई जगह जाम लग गया। पुलिस के भी जाम खोलने में पसीना छूट गए। ऐसे में शहर कोतवाल और एसपी ट्रैफिक ने मोर्चा संभाला। शुक्रवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।शहर में मॉल रोड,गांधी चौक, पिक्चर पैलेस सहित कई जगह जाम लग गया। पुलिस के भी जाम खोलने में पसीना छूट गए।
ऐसे में शहर कोतवाल और एसपी ट्रैफिक ने मोर्चा संभाला और वे खुद सड़कों पर उतरे और जाम की स्थिति संभाली। वहीं शहर की धड़कन मालरोड को अभी तक पर्यटकों के लिए तैयार नहीं किया जा सका है।वर्तमान में मसूरी में 80 प्रतिशत से ज्यादा होटल पैक चल रहे हैं। हर साल ही यहां लाखों पर्यटक उमड़ते हैं। इसके बावजूद मसूरी को पर्यटकों के स्वागत के लिए समय से तैयार नहीं किया जा सका। जो भी पर्यटक मसूरी आता है, वो एक बार मालरोड पर जरूर घूमता है। लेकिन, इस बार यह मालरोड कुछ इस तरह बदहाल है कि यहां पर्यटक जाने से पहले 10 बार सोच रहे हैं। मालरोड पर जगह-जगह मलबा, निर्माण सामग्री और तारों का जाल बिखरा पड़ा है।