Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा में गांव में पागलपंती की हद पार हो गईं।
यहां पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक युवक चलती गाड़ी के बोनट पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। कार के बोनट पर बैठकर हवा से बात करने वाले दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इसमें से एक युवक कार के बोनट पर बैठा था जबकि दूसरा कार के दरवाजे पर लटका हुआ था। कार पर स्टंट करने का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को चिह्नित कर इनकी धरपकड़ की। दरअसल झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा गांव में कार के बोनट पर बैठकर हवा से बात करने वाले दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आगे देखिए वीडियो
पुलिस के मुताबिक इंटरनेट मीडिया पर पिछले कुछ दिन से एक वीडियो प्रसारित हो रहा था। जिसमें एक युवक कार की बोनट पर बैठा हुआ था तथा दूसरा युवक तेज गति से कार चला रहा था। कार के बोनट पर बैठने वाला युवक हंगामा भी कर रहा था।
इसी दौरान किसी ने इनका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था।जिसके एसएसपी अजय सिंह ने झबरेड़ा थाना पुलिस को दोनों युवकों को चिन्हित करने के आदेश दिए थे। झबरेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में सारिक निवासी रसूलपुर रुड़की तथा शाहरुख निवासी लाठरदेवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी कार को भी सीज कर दिया है।