Haridwar traffic: दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले ध्यान दें, एंट्री करते ही मिलेगा जबरदस्त जाम..गर्मी से हाल बेहाल

हाईवे से लेकर जीरो जोन तक हर तरफ जाम ही जाम नजर आ रहा है। वीकेंड पर हरिद्वार में सैलानियों का सैलाब उमड़ा हुआ है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
jam in Haridwar: Weekend jam in Haridwar
Image: Weekend jam in Haridwar

हरिद्वार: वीकेंड और चार धाम यात्रा के चलते हरिद्वार में भीषण जाम लगा हुआ है। हाईवे से लेकर जीरो जोन तक हर तरफ जाम ही जाम नजर आ रहा है।

Weekend jam in Haridwar

वीकेंड पर हरिद्वार में सैलानियों का सैलाब उमड़ा हुआ है। बदरीनाथ केदारनाथ से लेकर गंगोत्री यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालु हरिद्वार के रास्ते ही उत्तराखंड में प्रवेश करते हैं। हालांकि पुलिस ने पहले भी ट्रैफिक प्लान लागू किया था लेकिन यात्रियों की भीड़ ऐसी उमड़ी कि हर कोई परेशान नजर आया। हाइवे पर गाड़ियों का रेला दिखाई दे रहा है। जीरो जोन में भी पैदल यात्रियों की भीड़ लगी हुई। आगे पढ़िए

जहां देखिए वहां वाहन ही वाहन नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि हरिद्वार शहर में हरकी पैड़ी जाने वाली सड़क को जीरो जोन बनाया गया है लेकिन उसके बावजूद ई रिक्शा चलने और काफी संख्या में यात्रियों के आने से जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। इस भारी भीड़ में बीमार को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। कुल मिलाकर भीषण गर्मी में लोग जाम में फंसे हैं। पूरा शहर में जाम के झाम से जूझ रहा है। जाम खुलवाने के लिए सीपीयू के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वीकेंड पर काफी संख्या में गाड़ियां हरिद्वार आ रही है। ऐसे में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। पुलिस कोशिश कर रही है कि जाम की स्थिति न बने।