देहरादून के शाश्वत पंवार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एशिया फुटबॉल कप के लिए टीम इंडिया में चयन

शाश्वत बतौर फारवर्ड टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। एशियाई कप के लिए शाश्वत बीते दो महीनों से स्पेन व जर्मनी में टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Dehradun shashwat panwar : dehradun shashwat panwar to participate in asia cup football
Image: dehradun shashwat panwar to participate in asia cup football

देहरादून: देहरादून निवासी युवा फुटबालर शाश्वत पंवार का चयन एशियाई कप के लिए भारतीय अंडर-17 टीम में हुआ है। शाश्वत बतौर फारवर्ड टीम में खेलते हुए नजर आएंगे।

dehradun shashwat panwar selection in indian football team

एशियाई कप के लिए शाश्वत बीते दो महीनों से स्पेन व जर्मनी में टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं।थाइलैंड में आगामी 16 जून से एशियाई कप का आयोजन शुरू हो रहा है। भारतीय टीम की जर्सी में दून के युवा फुटबालर शाश्वत पंवार बतौर फारवर्ड खेलते नजर आएंगे। उत्तराखंड से शाश्वत एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन एशियाई कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। आगे पढ़िए

शाश्वत पंवार के पिता धीरेंद्र पंवार ने बताया कि शाश्वत ने पांच साल की उम्र से ही फुटबाल खेलना शुरू कर दिया था। बचपन से ही वह फुटबाल के प्रति लगाव रखते थे, उनकी लगन को देखते हुए उनके पिता ने उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग शुरू कराई। बताया कि शाश्वत ने फुटबाल की बारीकियां बाइचुंग भूटिया एकेडमी से सीखी हैं। इसके बाद उनका चयन भारतीय कैंप के लिए हुआ। जिसमें उन्होंने जर्मनी व स्पेन में बीते दो महीनों तक अभ्यास व अभ्यास मैच खेले। यहां से उनका चयन भारतीय अंडर-17 टीम में हुआ जो आगामी एशियाई कप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।