Rishikesh news: ऋषिकेश में बीच रोड पर भिड़ी लड़कियां, जमकर चली चप्पलें..देखिए वीडियो

Girls Fighting In Rishikesh कई लोगों ने लड़कियों को समझाने और झगड़ा खत्म कराने की कोशिश भी की, लेकिन लड़कियों के तेवर के आगे किसी की एक न चली।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Girls Fighting In Rishikesh: Girls Fighting On Road In Rishikesh
Image: Girls Fighting On Road In Rishikesh

ऋषिकेश: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऋषिकेश का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो तीर्थ या फिर योग से जुड़ा नहीं, बल्कि लड़कियों की हाथापाई से जुड़ा है।

Girls Fighting In Rishikesh

तीर्थनगरी ऋषिकेश में रविवार को लड़कियों के दो ग्रुप के बीच जमकर मारपीट हुई। कहासुनी के बाद लड़कियां बीच सड़क पर ही एक-दूसरे से लड़ने लगीं। दोनों तरफ से गालियों की बौछार होने लगी। लड़कियों को बीच रोड पर लड़ते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच कई लोगों ने लड़कियों को समझाने और झगड़ा खत्म कराने की कोशिश भी की, लेकिन लड़कियों के तेवरों के आगे किसी की न चली। वीडियो ऋषिकेश के चंद्रभागा चौक का बताया जा रहा है। आगे देखिए वीडियो

जहां किसी बात को लेकर लड़कियों के बीच बहस हो गई थी, देखते ही देखते मामले ने गंभीर रूप से लिया और लड़कियां एक दूसरे से हाथापाई करने लगीं। लड़कियों ने एक-दूसरे के बाल नोंचे। दोनों तरफ से चप्पलों की खूब बरसात हुई। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला किस कदर गंभीर था, ये आप वीडियो देखकर साफ समझ सकते हैं। जिसने भी लड़कियों को सड़क पर लड़ते देखा, वो हैरान रह गया, हालांकि झगड़े की वजह क्या थी, ये पता नहीं चल सका है। देखिए Girls Fighting In Rishikesh video (वीडियो साभार- राजकाज लाइव)

  • Youtube सब्सक्राइब करें: