उत्तराखंड के 14 हजार गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का मकान, शुरू हुई बुकिंग..जल्दी कीजिए

Uttarakhand EWS Category House पीएम आवास योजना के तहत आवास विकास परिषद निजी भागीदारी से 16 परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इसमें 14200 ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के घर बनाए जा रहे हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand EWS Category House: Uttarakhand 14200 EWS Category House
Image: Uttarakhand 14200 EWS Category House

देहरादून: उत्तराखंड में निचले तबके के लोग भी अपने आशियाने का सपना साकार कर सकेंगे।

Uttarakhand 14200 EWS Category House

उत्तराखंड सरकार लोकसभा चुनाव से पहले पीएम आवास योजना के तहत 14 हजार लाभार्थियों को पक्का घर देने जा रही है। योजना के तहत लाभार्थी 4 लाख से भी कम कीमत में अपना घर खरीद सकेंगे। इसके तहत सभी प्रोजेक्ट के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। कुछ की बुकिंग पूरी भी हो चुकी है। पीएम आवास योजना के तहत आवास विकास परिषद निजी भागीदारी से 16 परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इसमें 14200 ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के घर बनाए जा रहे हैं। उकरौली, सितारगंज और शिकारपुर, रुड़की के लिए आवंटन भी पूरा कर लिया गया है। चयनित लाभार्थियों की लिस्ट परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परिषद अगले नवरात्रि तक लाभार्थियों को घर सौंपने की तैयारी कर रहा है। आगे पढ़िए

आवास विभाग की शर्तों के मुताबिक इस योजना के लिए सालाना 3 लाख से कम आय वाले परिवार पात्र होंगे। उन्हें निजी निर्माणकर्ता द्वारा तैयार 25.41 वर्ग मीटर कारपेट एरिया वाला दो कमरे का घर दिया जाएगा। घर की लागत 6 लाख पड़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी मिलाकर ढाई लाख का भुगतान राज्य सरकार बिल्डर को करेगी। इस तरह लाभार्थी को कुल साढ़े तीन लाख रुपये देने होंगे। ये रकम अलग-अलग किस्तों में देनी होगी, इसके लिए बैंक से होम लोन भी लिया जा सकता है। मकान का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर महिला के नाम से किया जाएगा। कनकपुर-काशीपुर, बेलड़ी-हरिद्वार, शिमला पिस्तौड-रूद्रपुर, श्यामनगर-गदरपुर, उकरौली-सितारगंज, जब्बरपुर-हरिद्वार, मटकोटा-रुद्रपुर, मंगलौर, आन्नेकी हेमतपुर-हरिद्वार व शिकारपुर-रुड़की में आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। अपर आवास आयुक्त पीसी दुमका के मुताबिक Uttarakhand EWS Category House परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।