उत्तराखंड: यहां लव जिहादियों के खिलाफ लगे पर्चे, प्रशासन में हड़कंप, 15 जून को महापंचायत

Purola में 15 जून को महापंचायत होने जा रही है, लेकिन महापंचायत से पहले ही बाजार में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Purola Love Jihad: Poster pasted against love jihad in Purola
Image: Poster pasted against love jihad in Purola

उत्तरकाशी: पुरोला में हुई लव जिहाद की घटना के बाद लोगों में गुस्सा है, और इस कदर गुस्सा है कि पूरी यमुना घाटी में बाहरी लोगों खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के सत्यापन की मांग उठने लगी है।

Poster pasted against love jihad in Purola

लव जिहादियों को यमुना घाटी छोड़कर जाने को कहा गया है। लोग मुस्लिम समुदाय के लोगों के सत्यापन की मांग के साथ ही अवैध रूप से जगह-जगह किए गए कब्जों और अतिक्रमण को हटाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। दरअसल बीते दिनों पुरोला में मुस्लिम समुदाय का एक युवक स्थानीय नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। जिसके बाद से लोग लव जिहाद के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। इस मामले में पुरोला में 15 जून को महापंचायत होने जा रही है, लेकिन महापंचायत से पहले ही बाजार में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। नोटिस में साफ तौर पर लिखा है कि लव जिहादी 15 जून को होने वाली महापंचायत से पहले अपनी दुकानों को खाली कर दें।

ऐसा नहीं होने पर महापंचायत के बाद जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर, नोटिस चस्पा होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। आनन-फानन में पुलिस ने नोटिस को हटाने का काम भी शुरू कर दिया है। पुरोला से शुरू हुआ आंदोलन अब उत्तरकाशी जिले तक पहुंच गया है। जिस तरह आंदोलन जोर पकड़ रहा है, उससे एक बात तो साफ है कि आने वाले दिनों में आंदोलन बड़ा रूप लेने वाला है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए थे। Purola में व्यापारियों ने नगर में रैली निकाली और प्रदर्शन करते हुए समुदाय विशेष के दुकानदारों के बैनर साइन बोर्ड तोड़ दिए। उन्होंने बाहरी लोगों का सत्यापन तेज करने, उनकी ओर से अतिक्रमण कर लगाई जा रही दुकानें हटाने की मांग की।