Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। हर जगह सड़क हादसे हो रहे हैं।
अब हल्द्वानी में ही देख लें। यहां नशे में धुत युवक तीन टायरों पर कार दौड़ाता रहा। इस दौरान उसने एक स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया। इतना कुछ होने पर भी उसने कार नहीं रोकी और सड़क पर कार घूमाता रहा। कार चालक ने एक बुजुर्ग दंपति को भी टक्कर मार दी। हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है। घटना मुखानी क्षेत्र की है। जहां शराब के नशे में तीन टायरों पर कार दौड़ाने और कार से स्कूटी सवार युवती समेत चार लोगों को रौंदने का मामला सामने आया है। बाद में कार एक बिजली के पोल से टकरा कर रुक गई। आगे पढ़िए
हालांकि तब तक कार की चपेट में आने से 4 लोग घायल हो चुके थे। आरोपी देवाशीष जोशी नीलम कॉलोनी का रहने वाला है। बीते दिन वो भगवानपुर रोड पर नशे में धुत होकर कार दौड़ा रहा था। इसी दौरान कार का टायर पंक्चर हो गया, लेकिन नशे में होने की वजह से देवाशीष को इसका पता नहीं चला। वो तीन टायरों पर कार दौड़ाता रहा। तभी एक स्कूटी सवार युवती कार की चपेट में आ गई। बुजुर्ग दंपति समेत तीन अन्य लोगों को भी कार ने टक्कर मारी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उसके खिलाफ किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। आरोपी का एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया है। उसके परिजनों को थाने बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।