ग्लेशियर खिसकने के बाद वहां से गुजर रहे 6 तीर्थयात्री बर्फ के बीच फंस गए। 5 लोगों की जान किसी तरह बचा ली गई, लेकिन एक महिला अब भी लापता है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Glacier on Hemkund Sahib Marg
चमोली: उत्तराखंड में बारिश थमने के बाद मौसम साफ हुआ तो ग्लेशियर खिसकने की घटनाएं होने लगीं। रविवार को एक ऐसी ही घटना हेमकुंड साहिब मार्ग पर हुई।
Glacier on Hemkund Sahib Marg
यहां ग्लेशियर खिसकने के बाद वहां से गुजर रहे 6 तीर्थयात्री बर्फ के बीच फंस गए। घटना में 37 साल की कमलजीत कौर लापता हो गईं। उनका शव बर्फ से बरामद कर दिया गया है। हालांकि अन्य 5 तीर्थयात्रियों को बचा लिया गया है। एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंच बर्फ में फंसे लोगों की जान बचाई। जानकारी के मुताबिक रविवार को अंतिम जत्थे में शामिल 6 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब से समय पर निकल गए थे, लेकिन ज्यादा थकान होने की वजह से वो शाम 6 बजे तक अटलाकुड़ी तक ही पहुंच पाए।
इसी दौरान ग्लेशियर प्वाइंट से गुजरते वक्त अचानक बर्फ खिसककर मार्ग पर आ गई। जिससे तीर्थयात्री बर्फ के बीच में फंस गए। घटना में एक महिला के लापता होने की सूचना है। बता दें कि हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा नहीं है। यात्रियों को गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद वापस लौटने को कहा जाता है। रविवार को भी तीर्थयात्रियों से वापस लौटने की अपील की गई थी, लेकिन अंतिम जत्थे में शामिल तीर्थयात्री पैदल दूरी अधिक होने के कारण धीमी रफ्तार से चल रहे थे। कई बार तीर्थयात्री अटलाकुड़ी में ग्लेशियर प्वाइंट पर फोटो खिंचवाने के लिए रुक जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इन दिनों हेमकुंड साहिब क्षेत्र में चटख धूप है, जिससे ग्लेशियर खिसककर नीचे आ रहा है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।