उत्तराखंड में लव जिहाद का मुद्दा गरमाया, CM धामी ने DGP को दिए सख्त आदेश

Uttarakhand Love Jihad सीएम धामी ने कहा कि डीजीपी को ऐसे मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दे दिए हैं कि जांच करके ऐसे मामलों में सख्ताई से कार्रवाई करें।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Love Jihad: Uttarakhand CM Dhami Gave Instruction To DGP In Love Jihad Case
Image: Uttarakhand CM Dhami Gave Instruction To DGP In Love Jihad Case

देहरादून: उत्तराखंड में लव जेहाद..इसे लेकर लगातार जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

CM Dhami Gave Instruction To DGP In Love Jihad Case

पछवादून से लेकर उत्तरकाशी का पुरोला शहर लव जिहाद के खिलाफ सड़क पर उतर गया। पुरोला में जबसे हिंदू लड़की को भगाने के मामले ने जोर पकड़ा, तब से लेकर अब तक लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इस‌ मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया और कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त है। देवभूमि में इस तरीके की हरकतों को नहीं होने दिया जाएगा। आगे पढ़िए

सीएम धामी ने कहा कि डीजीपी को ऐसे मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दे दिए हैं कि जांच करके ऐसे मामलों में सख्ताई से कार्रवाई करें। आपको बता दें कि पुरोला में एक हिंदू नाबालिग लड़की को भगाने जाने का मामला सामने आया था। रजाई गद्दे भरने का काम करने वाला उबैद खान लड़की को भगा रहा था। इस बीच लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। तब से लेकर अब तक लगातार उत्तरकाशी में जनता का आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने बकायदा पोस्टर चस्पा किए हैं और लिखा है कि 15 जून को महापंचायत से पहले सभी लव जिहादी पुरोला शहर को खाली कर दें। कुल मिलाकर Uttarakhand में Love Jihad के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है।