उत्तरकाशी में जारी है बवाल, विशेष समुदाय के लोगों ने 15 दिन से नहीं खोली दुकानें

Uttarkashi Purola latest update क्षेत्र में बुधवार से एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarkashi Purola latest update : Uttarkashi Purola latest update and video
Image: Uttarkashi Purola latest update and video

उत्तरकाशी: पुरोला में दूसरे समुदाय का युवक स्थानीय नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

Uttarkashi Purola latest update

लव जिहाद चलाने वालों को शहर छोड़कर जाने की धमकियां दी जा रही हैं। कई जगह पोस्टर भी चस्पा किए गए। हाल ये है कि यहां पिछले 15 दिनों से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। पुलिस महकमा पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। क्षेत्र में बुधवार से एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुरोला में गारमेंट्स, नाई, दर्जी, फल-सब्जी, मोटर मैकेनिक सहित 40 से अधिक मुस्लिम व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं। आगे पढ़िए

लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद से ही यहां पर मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें बंद हैं। पूरा घटनाक्रम क्या है, ये भी बताते हैं। दरअसल बीती 26 मई को पुरोला में नाबालिग छात्रा को भगाने के आरोप में एक हिंदू और एक मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस घटना के खिलाफ व्यापारियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। बाहरी लोगों खासकर मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों के सत्यापन की मांग तेज होने लगी। तब से पुरोला में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानें बंद हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बाहरी लोगों को दुकान किराए पर न देने की अपील कर रहे हैं। साथ ही गांव-गांव में सामान बेचने वाले फेरी संचालकों के सत्यापन की मांग भी की जा रही है, ताकि लव जिहाद की घटनाओं को रोका जा सके।