उत्तराखंड में कब आएगा मानसून? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

uttarakhand weather and monsoon report उत्तराखंड में मानसून पहुंचने में तीन सप्ताह से अधिक का समय लगेगा।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report 9th May: uttarakhand weather and monsoon report 9 may
Image: uttarakhand weather and monsoon report 9 may

देहरादून: प्री मॉनसून के बाद अब देशभर में मॉनसून को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उधर केरल में मॉनसून दस्तक दे चुका है।

uttarakhand weather and monsoon report

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार मॉनसून अपने निर्धारित समय से करीब एक हफ्ते देरी से पहुंचा है। अब बात उत्तराखंड की करते हैं। उत्तराखंड में मानसून पहुंचने में तीन सप्ताह से अधिक का समय लगेगा। उत्तराखंड में जुलाई के शुरुआत में मानसून दस्तक दे सकता है। वैसे आमतौर पर उत्तराखंड में मानसून 25 जून के आसपास पहुंच ही जाता है। बीते दो महीने से उत्तराखंड में बारिश सामान्य से अधिक रही है। इस बार तो जून की शुरुआत में भी पहाड़ से लेकर मैदान तक बौछारें होती रहीं। हालांकि, बीते तीन दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। धूप से तपिश बढ़ गई है। आगे पढ़िए

उधर केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद देश के बाकी राज्यों में मानसून अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा। आपको यहां ये भी बता दें कि केरल से उत्तराखंड पहुंचने में मानसून को आम तौर पर तीन सप्ताह से अधिक का समय लगता है। इसलिए मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में 25 जून के आसपास मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार जुलाई पहले हफ्ते में ये उत्तराखंड पहुंचेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर में चक्रवात उठ रहा है। इस वजह से मानसून के केरल से आगे बढ़ने की रफ्तार कुछ धीमी रहने की आशंका ही है। साल 2022 में उत्तराखंड में 30 जून को मानसून ने पूरी तरह से प्रवेश कर लिया था। साल 2021 में ये समय से पहले यानी 13 जून को ही उत्तराखंड पहुंच गया था। मौसम की तमाम जानकारी के लिए uttarakhand weather report पढ़ते रहें।